
परिजन कराते रहे झाड़-फूंक और महिला की हो गई मौत
अनूपपुर. भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के धुरवासिन गांव में 5 जून की शाम किसी जहरीले सर्प की डंस से प्रभावित अधेड़ महिला 40 वर्षीय श्यामाबाई गोंड पति संतधर सिंह परिजनों की झाड़ फूंक के चक्कर में असामायिक मौत का शिकार बन गई। जिला अस्पताल में उपचाररत महिला ने 6 जून की रात 11 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को परिजनों ने बुधवार की सुबह 10 बजे बहोशी की हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरोंं द्वारा आरम्भ किए उपचार के 12 घंटे बाद 11.10 बजे रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। जांच विवेचक सहायक उपनिरीक्षक मिजाजी राम प्रजापित तथा आरक्षक अरविंद यादव के अनुसार महिला को किसी जहरीले सर्प ने 5 जून की शाम 5 बजे काटा था, जहां महिला को परिजनों ने डॉक्टरी उपचार की जगह झाड-फूंक के लिए आसपास के वैद्य के पास ले गए। जहां रातभर उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर सुबह अत्याधिक हालत बिगडऩे पर बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया था।
---------------
राजस्व निरीक्षक को थमाया नोटिस
अनूपपुर. कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर तहसील अनूपपुर के राजस्व निरीक्षक बजरंग सिंह पर 3750 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है। कलेक्टर अनुग्रह पी ने अर्थदंड की राशि तीन दिनों के भीतर जमा करा कर चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में भेजने के निर्देश दिए हैं।
--------------
2 पक्षो में विवाद पर मामला दर्ज
कोतमा. नगर के बाजार मस्जिद के सदर का विवाद एंव अंजुमन कमेटी में बकायादारों को लेकर सार्वजनिक रुप से चस्पा किए गए पोस्टर का विवाद बुधवार को सड़क तक पहुंच गया। जिसमेंदोनों पक्षों में हुई गाली-गलौच व मारपीट की घटना में दोनो पक्ष के लोगों द्वारा 6 जून को थाना कोतमा में शिकायत दर्ज कराई। अकबरी बेगम पति शमसीर खां की शिकायत पर मो. दस्तगीर सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जबकि दूसरे पक्ष के मो. दस्तगीर की शिकायत पर अकबरी बेगम सहित 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला कायम किया है।
Published on:
08 Jun 2018 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
