24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवी स्थान पर पूजन करने आया परिवार, मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या

चंदेरी में 54 वर्षीय युवक की बदमाशों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दूज के मौके पर देवी स्थान पर पूजन करने आया था युवक का परिवार। मामूली विवाद में 3 भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Oct 2022, 7:52 PM IST

News

देवी स्थान पर पूजन करने आया परिवार, मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या

अशोकनगर. मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के अंतर्गत आने वाले चंदेरी के मेला ग्राउंड में एक 54 वर्षीय व्यक्ति को 3 लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने झड़प के दौरान युवक पर कुल्हाड़ी से दो वार किए, जिसमें से एक उसके सिर पर लगी, जबकी दूसरा हमला उसकी गर्दन पर किया गया। हमले के बाद युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में चंदेरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हमले में जान गवाने वाला युवक अपने परिवार के साथ देवी स्थान पर पूजन करने के लिए आया था, इसी दौरान विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, पाडरी गांव में रहने वाले 54 वर्षीय जगदीश यादव पुत्र श्री नत्थू लाल यादव बुधवार को सुबह 11 बजे दीपावली के दूज के दिन चंदेरी के मेला ग्राउंड में अपने परिवार के साथ देवी स्थान पर पूजन करने आया था। दोपहर करीब 12 बजे वो अपने परिवार के साथ पूजन कर रहा था। इसी दौरान वहां रामकुमार यादव आया और उसका विवाद जगदीश से हो गया। इसके बाद रामकुमार मौके से चला गया। कुछ ही देर बाद रामकुमार अपने साथी भवूती यादव और गजराम यादव को लेकर फिर मौके पर पहुंचा। आरोपियों के हाथों में कुल्हाड़ी थी, जिससे उन्होंने सीधे जगदीश पर हमला कर दिया। जगदीश पर हमला होते देख उसका बड़ा भाई उसे बचाने आया, लेकिन तबतक हमलावर मौके से भाग निकले। हमले के तुरंत बाद परिवार के लोग उसे चंदेरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद जगदीश ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, अस्पताल की ओर से पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- दंपत्ति के साथ लूट और महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, शक्की पति ने की थी पत्नी की हत्या

दूज पर पूजन करने चंदेरी के मेला ग्राउंड में स्थित देव स्थान पर आया था परिवार

पाडरी गांव से पूरा परिवार कार में सवार होकर चंदेरी के मेला ग्राउंड में देवस्थान पर पूजन करने के लिए आया हुआ था। हंसी खुशी पूरा परिवार पूजन कर रहा था, इसी दौरान विवाद के चलते 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार के सामने ही आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई पर फायरिंग, जमीनी विवाद पर रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग