10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज बारिश से जिला तर-ब-तर, आम जन परेशान

तेज बारिश से जिला तर-ब-तर, आम जन परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Jul 2018, 4:48 PM IST

ashoknagar, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, mousam barish, weather, ashoknagar weather,

तेज बारिश से जिला तर-ब-तर, आम जन परेशान

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश से पूरे जिला तरबतर हो गया। लगातार जारी बारिश से लोागों के घरों में पानी भर गया। लोग के लिए आना जाना मुश्किल हो गया। नदी नाले भी उफान चपर आ गए। लोग अपनी जान को दाव पर लगाते हुए नदी नालों की पुलिया पार करते हुए दिखाए दिए। बेतवा नदी में उफान के कारण राजघाट डैम में भी जलस्तर बढ़ गया है। निचली बस्तियों के मकानो मे पानी भर जाने से लोगों के खाने पीने का सामान तक खराब हो गया। मकानों मे तीन से चार फुट तक पानी भर गया।

ashoknagar patrika,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
barish
,
mousam
, mousam barish,
weather
, ashoknagar weather, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/18/ask1_3120228-m.jpg">

कई घरों में भर गया पानी
तेज बारिश के चलते शहर के कई घरों में पानी भर गया। लोग लंबे समय तक अपने घर से पानी निकालते नजर आएं। घरों में पानी भर जाने से खाने पीने की चीजें भी खराब हो गई लोगों को खाने का सामान तक नसीब नहीं हो पा रहा।

ट्राफिक जाम
सड़कों पर पानी भरने से ट्राफिक व्यव्स्था भी चरमरा गई। कई जगहों के सिग्नल बंद हो गए। जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी। कई जगह जल भराव के चलते गाड़िया पानी में फस गई।

ashoknagar patrika , patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, mousam barish, weather, ashoknagar weather, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/18/ask_3120228-m.jpg">

सीवेज की स्थिति
तेज बारिश ने जिले की सीवेज की स्थिति की भी पोल खोल दी है। पानी निकासी का कोई मार्ग ही नजर नहीं आ रहा है, जहां से पानी निकल सके। जल भराव के चलते नदी नाले सब एक हो गए है।

आम नागरिक परेशान
लोगों का कहना है कि ऐसी बारिश से तो हम परेशान हो गए। हम न घर के अंदर रह पा रहे और न ही घरों के बाहर जा पा रहे। घरों के बाहर पानी ही पानी है और घर के अंदर भी पानी से बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। हम तो ठीक है पर, इससे हमारे बच्चों को परेशानी हो रही है। बड़े बच्चे तो एक बार संभल जाएंगे पर, छोटे बच्चों को हम पानी से भरे में कैसे संभालेंगे।