
अशोकनगर। जिले के सकर्रा ग्राम में रहने वाली 16 वर्षीय कृष्णा पुत्री तुलाराम केवट को रात के करीब एक बजे अचानक स्वास्थ खराब होने से निजी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कृष्णा ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। जिसकी वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार उन्हें जहरीला पदार्थ खाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उसके भाई ने बताया कि शाम को खाना बनाने के बाद जब वह उठी तो बोली कि तबीयत खराब हो रही है और वह सोने जा रही है और थोड़ी देर बाद ही बोलने लगी मम्मी मुझे बचाओ मुझे बचाओ! इसके बाद उसे ईसागढ़ अस्पताल लेकर गए। जहां से रात में करीब 12:00 बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था और रात में 1:00 बजे परिजनों से लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। भाई ने यह भी बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले ही उन्होंने अपने सब्जी के खेत में लगे बड़ो में दवाई छिड़क की थी।
परिजनों को नहीं पता जहरीले पदार्थ के बारे में
कृष्णा ने जहरीला पदार्थ किसी कारण वश खाया या किसी नहीं द्वारा खिलाया गया। इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं हैं। परिजनों को नहीं पता कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन क्यों व कैसे किया। जहां तक हमें पता है, उसे कोई ऐसी परेशानी नहीं थी। जिससे चलते उसे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करना पड़ेे।
पुलिस को दी गई सूचना
कृष्णा की हालत देखते हुए पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और अस्पताल पहुंचकर उसका बयान लेना चाहा। पर, युवती की हालत बहुत गंभीर थी और वह बेहोशी की हालत में थी उसके बयान नहीं हो सके हैं।
पीएम के लिए भेजा गया शव
कृष्णा की मौत के बाद उसका शव पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कृष्णा की मौत के कारणों का पता करेंगी।
Published on:
10 May 2018, 12:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.