उल्लेखनीय है कि जिले में सूखा राहत के लिए किसानों का पैसा आया है। इसके लिए किसानों के बैंक खातों का सत्यापन व बैंक में केवायसी फार्म जमा किए जा रहे थे। लेकिन शनिवार को बैंक कर्मचारियों ने फार्म जमा करने से मना कर दिया। बैंक में लगभग ३-४ सौ किसान मौजूद थे, जो सुबह से आकर लाइन में लगे थे। फार्म जमा करने से मना करने पर किसान भड़क गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।