जिले में वैसे तो मानसून के आगमन की मौसम विभाग से निर्धारित तारीख 20 जून रहती है, लेकिन पिछले 11 साल में दूसरी बार निर्धारित तारीख से दो दिन पहले मानसून ने जिले में प्रवेश किया। इससे पहले वर्ष 2021 में भी मानसून ने जिले में 13 जून को प्रवेश किया था। वहीं 22 जून को सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश के साथ भारतीय प्राचीन गणना अनुसार बारिश का मौसम शुरू हो जाता है।