5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान की शटर तोड़कर गल्ला पेटी उठा ले गए चोर

अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान बनाया निशाना गल्ला पेटी में रखे दस हजार व मोबाइल चोरी.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Arvind jain

•

Updated: 29 Oct 2018, 4:47 PM IST

news

दुकान की शटर तोड़कर गल्ला पेटी उठा ले गए चोर

अशोकनगर/शाढ़ौरा. अज्ञात चोरों ने शाढ़ौरा की एक किराना दुकान निशाना बनाया। चोर दुकान की शटर तोड़कर दुकान में रखी गल्ला पेटी उठा ले गए। गल्ला पेटी में दस हजार रुपये व एक मोबाइल रखा हुआ था।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कटरा बाजार में राम प्रसाद साहू की किराना दुकान स्थित है जिसके अंदर पीछे की ओर उनका निवास भी है। शनिवार को रात करीब 8 बजे उन्होंने दुकान की शटर को रोज की तरह अंदर से नट लगा कर बंद किया और निवास में चले गए थे।

पर रात में अज्ञात चोरों ने उनकी शटर खोल कर चोरी की बारदात को अंजाम दिया जिसमें वह गल्ला पेटी सहित दस हजार रुपये व एक मोबाइल ले गए।सुबह उठ कर जब उन्होंने देखा कि शटर के नट खुले हुए हैं व गल्लापेटी गायब है तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाने में जाकर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया व मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि शटर में नीचे गेप था जिसका फ ायदा उठा कर चोर कोई औजार से नट खोलने व वारदात को अंजाम देने में सफल हुए हैं।

इसके पहले भी हो चुकी है वारदातें....
शहर मेें कुछ दिन पहले सरकारी स्कूल के हैडमास्टर के घर से पांच लाख रुपए की चोरी के साथ साथ शहर के बीच में स्थित दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और दुकान में रखे 20 हजार रुपए नगद व करीब 40 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए थे।

वारदात को अंजाम देकर चोर शहर में पुलिस को चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक पुरानी चोरियों का भी सुराग नहीं लग सका है। रात के समय चोरों ने शहर के गांधी पार्क स्थित साईकिल दुकान को निशाना बनाया था।

दुकानदार के बाहर जाने की वजह से लगातार चार दिन से दुकान बंद थी। दुकानदार गोपाल चौरसिया के मुताबिक सुबह कर्मचारी को दुकान पर सामान उठाने पहुंचा तो दोनों ताले टूटे मिले थे, एक टूटा ताला नाली में पड़ा मिला तो दूसरा ताला चोरों ने वारदात के बाद दुकान में इस तरह से लगाया जिसे देखकर लोगों को लगे कि दुकान में ताला लगा हुआ था।

दुकानदार का कहना है कि दुकान के ताले तोड़कर चोर 20 हजार रुपए के साईकिल पाट्रर्स और दुकान में रखे नगद 20 हजार रुपए चोरी कर ले गए थे। शहर के बीचों बीच चोरी की वारदात से दुकानदारों में भी नाराजगी थी।