पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सरकारी और निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत, इस वर्ष हज करने अब तक 1,84,210 पाकिस्तानी हज यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। 42 मृत लोगों में से 30 पुरुष और 12 महिलाएं थीं। ये लोग पाकिस्तान के विभिन्न शहरों के निवासी थे। अधिकारियों के मुताबिक उनमें से अधिकतर घुटन या सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए।