मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पेंटिंग 10 मीटर ऊंची और 3.125 मीटर चौड़ी है। इसे बनाने में सात माह का समय लगा। इसे तैयार करने में कागज के दो लाख 76 हजार 800 रोल लगे। यूएईयू के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद अल्बाईली के अनुसार इस पहल से छात्र यूएई को बनाने में स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहन की भूमिका पर प्रकाश डालना चाहते हैं। छात्र मामलों के सहायक अधिकारी डॉक्टर अतीक अलमंसूरी ने कहा कि 31.25 वर्गमीटर की पेंटिंग बनाने के लिए छात्रों को कुल 3,420 घंटे काम करना पड़ा।