26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों से है जान को खतरा, जर्मनी में नई जिंदगी शुरू करना चाहती है आसिया

आजाद होने के बाद भी उनकी जिंदगी वहां डर के साये में गुजर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 14 Nov 2018, 8:22 AM IST

asia bibi

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों से है जान को खतरा, जर्मनी में नई जिंदगी शुरू करना चाहती है आसिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही क्रिश्चियन महिला आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोप से बरी कर दिया था। हालांकि आजाद होने के बाद भी उनकी जिंदगी वहां डर के साये में गुजर रही है। इसी से छुटकारा पाने के लिए आसिया बीबी ने जर्मनी में बसने की इच्छा जाहिर की है।

वकील सैफुल मलूक ने जर्मनी के एक अखबार के सामने किया दावा

इस बारे में आसिया के वकील से जानकारी मिल रही है। उनके वकील सैफुल मलूक ने जर्मनी के एक अखबार से बातचीत में बताया कि आशिया अपने परिवार के साथ यहां रहना चाहती हैं। आपको बता दें कि फैसले के बाद अभी तक आसिया बीबी में ही है, लेकिन वकील सैफुल मलूक फैसले के अगले दिन ही नीदरलैंड रवाना हो गए थे। इस अफरा-तफरी में देश छोड़ने के पीछे का कारण उन्होंने कट्टरपंथियों से अपनी जान पर खतरा बताया था।

कई यूरोपीय देश आसिया को शरण देने को तैयार

वहीं इससे पहले साल 2015 में आशिया की बेटी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात कर उनके लिए प्रार्थना की थी। गौरतलब है कि अभी आशिया को पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत नहीं मिली है, लेकिन फिर भी कई यूरोपीय देश उन्हें और उनके परिवार को अपने यहां शरण देने के लिए तैयार हैं। हालांकि आसिया को पाक छोड़ने की इजाजत कब तक दी जाएगी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

आसिया बीबी पाक में एक सुरक्षित में रह रही हैं

जानकारी के मुताबिक इमरान सरकार हर तरह की कानूनी प्रक्रिया पूरा करके ही आसिया को देश छोड़ने की इजाजत देने की योजना में है। बताया जा रहा है कि फिलहाल आसिया बीबी पाक में एक सुरक्षित में रह रही हैं। हालांकि उनके वकील मलूक ने कहा कि पाक में ईशनिंदा के करीब-करीब सभी मामले झूठे होते हैं, जिसका लोग नाजायज फायदा उठाते हैं। यही वजह है आसिया के सार्वजनिक रूप से सामने आने पर उसकी जान को खतरा है।