
पाकिस्तान की इस दर्दनाक तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
नई दिल्ली।जो तस्वीर आप ऊपर देख रहे हैं, उससे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह तस्वीर किसकी है और कहां की है, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पहले कोई इसे भारत की बता रहा था तो कोई बांग्लादेश की। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह तस्वीर कहीं और की नहीं, बल्कि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की है।यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से लगातार वायरल हो रही है। तस्वीर कुछ इस तरह वायरल हुई है कि सोशल मीडिया पर शायद ही कोई शख्स ऐसा हो जिसके पास यह तस्वीर न पहुंची हो। कई दिनों से इस तस्वीर को लकेर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं। कुछ लोगों का कहना था कि यह हिन्दुस्तान की तस्वीर है, तो कोई इसे पाकिस्तान और कोई बांग्लादेश की बता रहा था। फिलहाल अब इस तस्वीर की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
वायरल तस्वीर का सच
कहते हैं, तस्वीरें बोलती हैं। उनको अल्फाज़ों की कोई जरुरत नहीं होती। इस तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इस तस्वीर से ऐसी कातरता और दया की भावना छलकती है कि देखते ही इंसान का दिल बैठ जाए। तस्वीरों को अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें वह दृश्य है जिसे हम रोज दो-चार होते हैं। हम रोज सड़कों पर ऐसी तस्वीरें देख सकते हैं लेकिन जिंदगी की आपाधापी में हम ऐसे नजारों की ओर गौर नहीं करते। आइए आपको बताते हैं कि इस तस्वीर में क्या खास है। असल में सोशल मीडिया में जो वायरल तस्वीर वायरल हो रहीं है उसमें एक आदमी कुछ बच्चों के साथ फुटपाथ पर सोया हुआ है। ऐसा लगता है जैसे यह आदमी इन बच्चों का पिता है। गुनगुनी ठंड के मौसम में एक कम्बल में बिना छत के फुटपाथ पर पर सो रहे बाप और उसके 3 बच्चें एक दूसरे के साथ गुंथे हुए हैं।
पाकिस्तान की तस्वीर होने का दावा
जब से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तबसे ही इस बात को लकेर लोगों में जिज्ञासा होने लगी कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर कहां से आई है। इस बारे में कई तरह के दावे किये गए। लेकिन अब इस तस्वीर का सच सामने आ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो असल में यह तस्वीर पाकिस्तान के जर्नलिस्ट एहतेशाम उल हक ने खींची है। उन्होंने इस तस्वीर को अपने ट्वीटर अकॉउंट से पब्लिश किया। उसके बाद उनकी तस्वीरें धड़ाधड़ शेयर होने लगीं। उनके इस तस्वीर के ट्वीटर पर पोस्ट करने के बाद लाहौर में एक रेस्टॉरेन्ट के मालिक ने तस्वीर में दिख रहे पिता और बच्चों को खाना खिलाया और उनके लिए कपड़े खरीदे। इस बात का दावा किया जा रहा है कि उसने बच्चों का नाम स्कूल में भी लिखवाया। उसने इस बात के प्रमाण के लिए कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। तस्वीरों को देखने के बाद दुनिया मे बहुत से लोगों ने रेस्टोरेंट मालिक के इस कदम को सराहा है। यह तस्वीर चाहे जहां की हो, इसने दक्षिण एशिया के कई मुल्कों में अपना असर छोड़ा है।
Updated on:
11 Nov 2018 01:18 pm
Published on:
11 Nov 2018 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
