28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taliban Afganistan: मेरी मां-बहन नहीं पढ़ सकती तो…अफगान प्रोफेसर ने लाइव शो में फाड़ी अपनी डिग्रियां

काबुल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने लाइव टेलीविजन पर अपने डिप्लोमा यह कहते हुए फाड़ दिए कि अगर उसकी 'मां और बहन पढ़ नहीं सकती हैं' तो यह डिग्रियां उसके किसी काम की नहीं। इनका कोई फायदा नही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Purohit

•

Updated: 28 Dec 2022, 4:33 PM IST

afgan.gif

Afghan Professor Tears Up Diplomas On TV

एक टीवी शो की क्लिप वायरल हो रही है। इसमें अफगानिस्तान के एक प्रोफेसर एक-एक करके अपने डिप्लोमा—डिग्री फाड़ते हुए दिखाई दिए। अफगान पुनर्वास मंत्री और शरणार्थियों के मंत्री की पूर्व नीति सलाहकार शबनम नसीमी ने एक टीवी शो की यह क्लिप शेयर की है। इसमें काबुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने लाइव टीवी पर अपने डिग्री-डिप्लोमा को नष्ट कर दिया। नसीमी ने कहा है कि लाइव शो के दौरान प्रोफेसर कह रहे हैं, आज से मुझे इन डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस देश में शिक्षा के लिए कोई जगह नहीं है। अगर मेरी बहन और मेरी मां पढ़ नहीं सकती हैं, तो मैं इस शिक्षा को स्वीकार नहीं करता। नसीमी वर्तमान में अफगानिस्तान के कंजर्वेटिव फ्रेंड्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करती हैं।

यह भी पढ़ें:

तालिबान का फरमान: यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ सकेंगी महिलाएं, छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, प्रोफेसरों ने दिए इस्तीफे


महिलाओं की यूनिवर्सिटी शिक्षा बंद

पिछले हफ्ते, तालिबान सरकार ने पूरे अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। उच्च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम ने सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को जारी एक पत्र में कहा, आप सभी को सूचित किया जाता है कि अगली सूचना तक लड़कियों की शिक्षा निलंबित करने के उल्लिखित आदेश को तुरंत लागू करें।

पढ़ाई पर पहले ही लगे कई पहरे
लड़कियों की पढ़ाई को लेकर विश्वविद्यालय के नियमों में पहले ही कई बदलाव हो चुके हैं। इसमें लड़कियों व लड़कों की अलग कक्षाएं और अलग एंट्री गेट शामिल हैं। साथ ही, महिलाओं को केवल महिला प्रोफेसरों या बूढ़े पुरुषों द्वारा पढ़ाने की अनुमति थी। देश भर में अधिकांश किशोर लड़कियों को पहले से ही माध्यमिक विद्यालय शिक्षा से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे विश्वविद्यालय में प्रवेश गंभीर रूप से सीमित हो गया है।

यह भी पढ़ें:

Afghanistan: तालिबान का नया फरमान, NGO में काम नही कर सकेंगी महिलाएं, पढ़ाई पर पहले ही लगा चुके हैं पहरा