अफगान तालिबान ने इससे पहले दावा किया था कि वे पाक पीएम के साथ वार्ता को तैयार हैं। अमरीकी दौरे से पाक पीएम के वापस लौटने के कुछ समय बाद तालिबान ने यह दावा किया। तालिबान ने कहा कि अगर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत का निमंत्रण देते हैं, तो वो पाकिस्तान जाकर उनसे मुलाकात जरूर करेंगे।