30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Afghanistan Crisis: तालिबान ने की सरकार बनाने की तैयारी, वित्तमंत्री-गृहमंत्री और शिक्षामंत्री नियुक्त

तालिबान ने अफगानिस्तान में नई सरकार बनाने को लेकर मंगलवार को कार्यवाहक वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के नाम की घोषणा की। तालिबान ने सखउल्लाह को कार्यवाहक शिक्षा प्रमुख, अब्दुल बाकी को उच्च शिक्षा का कार्यवाहक प्रमुख, सदर इब्राहिम को कार्यवाहक गृहमंत्री, गुल आगा को वित्तमंत्री नियुक्त किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 Aug 2021, 4:29 PM IST

taliban_government.jpg

Afghanistan Crisis: Taliban Government process fast, Appoints Home-Finance and Education Minister

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा जमाने के बाद 20 साल बाद एक बार फिर से तालिबान ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। तालिबान ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कार्यवाहक वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के नाम कर लिए हैं।

Pajhwok अफगान न्यूज के मुताबिक, तालिबान ने नई सरकार बनाने को लेकर मंगलवार को कार्यवाहक वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के नाम की घोषणा की। तालिबान ने सखउल्लाह को कार्यवाहक शिक्षा प्रमुख, अब्दुल बाकी को उच्च शिक्षा का कार्यवाहक प्रमुख, सदर इब्राहिम को कार्यवाहक गृहमंत्री, गुल आगा को वित्तमंत्री, मुल्ला शिरीन को काबुल का गवर्नर, हमदुल्ला नोमानी को काबुल का मेयर और नजीबुल्लाह को खुफिया प्रमुख नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें :- अमरीका को तालिबान की खुली धमकी, 31 अगस्त तक सैनिकों को बुलाएं वापस नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम

तालिबान ने इससे पहले अपने प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद (Zabihullah Mujahid) को संस्कृति और सूचना मंत्री नियुक्त किया था। एक दिन पहले ही मीडिया से मुखातिब होते हुए मुजाहिद ने बताया था कि तालिबान की सरकार कैसी होगी।

हालांकि, इससे पहले बीते दिन सोमवार को तालिबान ने कहा था कि जब तक आखिरी अमरीकी सैनिक की वापसी नहीं हो जाती तब तक हम सरकार नहीं बनाएंगे। वहीं, अमरीकी सैनिकों की वापसी को लेकर तालिबान ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अगस्त के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के लिए निर्धारित 31 अगस्त की समय सीमा बढ़ा सकते हैं।