8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Afghanistan: देश के दक्षिणी हिस्से में एक सैन्य चौकी पर आत्मघाती हमला, धमाके में 9 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS Suicide Attack In Afghanistan: दक्षिणी अफगानिस्तान के एक सैन्य चौकी पर आत्मघाती हमला किया गया। बुधवार की देर रात नाहरी सारा जिले में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया। इस आत्मघाती हमले में चार नागरिकों समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Oct 2020, 3:38 PM IST

Suicide Attack In Afghanistan

Afghanistan: Suicide Attack On A Military Post In Southern Part, 9 Killed In Blast

काबुल। अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में शांति बहाली को लेकर लगातार अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता का दौर जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है और हमलों का सिलसिला भी जारी।

अब ताजा मामला अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से से आया है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी अफगानिस्तान के एक सैन्य चौकी पर आत्मघाती हमला ( Suicide Attack In Military Post ) किया गया। एक सैन्य अधिकारी ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आत्मघाती हमले में चार नागरिकों समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।

Afghanistan: कुंदुज प्रांत में तालिबानी ठिकानों पर दो हवाई हमले, 30 नागरिकों की मौत

हेलमंड प्रांत के गवर्नर के एक प्रवक्ता ओमर जवाक ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार की देर रात नाहरी सारा जिले में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में एक छोटा बच्चा और तीन सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

ओमर जवाक ने आगे बताया कि सैन्य चौकी के करीब से जब कुछ लोग वाहन से गुजर रहे थे तभी हलावर ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में मारे गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल थीं। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन हेलमंड प्रांत के अधिकांश हिस्से पर तालिबान का कब्जा है।

आपको बता दें कि इस तरह के हमले अगानिस्तान में आए दिन होते रहते हैं। 2001 में अफगानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती के बाद से सत्ता से बाहर तालिबान लगातार ऐसे हमलों को अंजाम देता आ रहा है।

Afghanistan: तालिबान ने सुरक्षा चौकियों को बनाया निशाना, हमले में 28 पुलिसकर्मियों की मौत

इस साल फरवरी में अमरीका और तालिबान के बीच अहम शांति समझौता हुआ था और ये तय हुआ था कि अफगानिस्तान से अमरीकी सेना वापस लौट जाएंगी। हालांकि अफगान सरकार के खिलाफ तालिबान की लड़ाई जारी है।

तालिबान ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके लड़ाकों को नहीं छोड़ा जाएगा और सत्ता को लेकर एक व्यापक समझौता नहीं हो जाता है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। मौजूदा समय में कतर की राजधानी दोहा में अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता का सिलसिला जारी है।