काबुल। अमरीका ( America ) और तालिबान ( Taliban ) के बीच फिर से शुरू हुए अफगानिस्तान ( Afghanistan ) शांति वार्ता के बीच शनिवार को हेलमंड प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सेना के चेकपोस्ट के पास एक बम विस्फोट किया, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।