बालाकोट में हमले की जगह जाने की कोशिश कर रही इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी की टीम को अबतक तीन बार लौटाया जा चुका है। पिछले 9 दिनों में पत्रकारों की टीम तीन बार जाबा टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन इलाके में तैनात सुरक्षबल के जवानों ने जाबा टॉप पर चढ़ने से रोक दिया। पत्रकारों की ओर से इंटरनेशनल कवरेज की परमिट दिखाए जाने पर पर उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देकर लौटा दिया गया। इतना ही नहीं किसी भी पाकिस्तानी पत्रकार और न्यूज एजेंसी को भी एयर स्ट्राइक साइट पर जाने की मनाही है।