30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान ने अमरीकी राजदूत को हिरासत में लिया, देश छोड़ने पर भी रोक

पाकिस्तान में अमरीका के दूसरे राजदूत को भी सड़क हादसे के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Apr 30, 2018

Pakistani Police

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमरीकी राजदूत को एक सड़क हादसे के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि अमरीकी राजनयिक की कार ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद राजनयिक को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे सुरक्षित ठिकाने से गायब हो गया ऐतिहासिक पौधा

सड़क हादसे में दो लोग जख्मी
पुलिस ने कहा कि राजनयिक चाड रेक्स ऑसबर्न रविवार रात लगभग 9.40 बजे सचिवालय चौक के कॉन्स्टीट्यूशन एवेन्यू में एक टोयोटा जीप चला रहे थे कि तभी जीप ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी नजीब-उर-रहमान ने मीडिया को बताया कि घायल की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि जीप चालक को पुलिस थाने ले जाया गया है और विदेश मंत्रालय से उसके राजनयिक दर्जे की पुष्टि होने के बाद उसे रिहा किया जाएगा।

फैसला आने तक नहीं छोड़ेंगे देश
यह दूसरा मौका है, जब इस्लामाबाद में किसी सड़क दुर्घटना में अमरीकी राजनयिक शामिल है। इससे पहले सात अप्रैल को इस्लामाबाद में अमरीकी दूतावास के रक्षा एवं वायु क्षेत्र के कर्नल जोसेफ इमैनुएल हॉल के वाहन से एक मोटरसाइकिल सवार की कुचलकर मौत हो गई थी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह तब तक राजनयिक को देश छोड़कर जाने नहीं दें, जब तक मामले पर अदालत फैसला नहीं सुना देती।