1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर तरफ शादी की खुशियां थी.. अौर एक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों का जनाजा उठा

छोटे भाई की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे परिजन
2 min read
Google source verification
lalitpur

lalitpur

ललितपुर. एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब उस परिवार की तीन लोगों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार के 6 सदस्य एक मारुति वैन में सवार होकर अपने ही परिवार के बेटे की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक ने मारुति वैन में जोरदार टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये । प्राथमिक कन्या विद्यालय चडरऊ में तैनात प्रधानअध्यापक इख़्तिख़ाक निवासी खजुरिया कोतवाली महरौनी अपने छोटे भाई की बेटी की शादी जो मप्र सागर में एक सम्मेलन में थी ।

यह भी पढ़ें- अमेठी में बड़ा सड़क हादसा, मौज-मस्ती करके आ रहे थे पांच लोग, कुछ ही देर में हुई सबकी मौत

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के इस करीबी नेता की पत्नी की हत्या, नेता सहित पूरा परिवार फरार, सपा में मचा हड़कंप

शिक्षक का परिवार उसी में शामिल होने एक वेन में सवार हो कर सागर जा रहे थे कि सागर से कुछ पहले एक ट्रक ने वेन में जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे वैन में सवार अध्यापक की पत्नी,साला और भांजा की मौत हो गई । वही शिक्षक के भतीजे और ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका सागर में चल रहा है इलाज ।

यह भी पढ़ें- Live Video: दुल्हा कर रहा था मंडप पर फेरों की तैयारी, एेसे अजानक सामने आ गई मौत

दुर्घटना के बाद तुरंत सभी को सागर के अस्पताल में ले जाया गया जहां एक एक कर तीनों ने दम तोड़ दी। शिक्षक भी पीछे दूसरे वाहन में सवार हो कर सागर जा रहे जा रहे थे। वे भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए थे। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।