2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर
2 min read
Google source verification

अमेठी

image

Ruchi Sharma

Apr 30, 2018

accident

accident

अमेठी. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है । यातायात पुलिस कुछ हद तक लोगों को जागरूक जरूर करती है, लेकिन वह भी कारगर साबित नहीं हो पा रहा है । इसके चलते आए दिन सड़क हादसे की घटना सामने आ रही है । ताजा मामला अमेठी के जायस का है, जहां देर रात ट्रक व इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन घायलों की स्थिति बेहद गंभीर हैं ।

यह भी पढ़ें- CM योगी का अब तक का सबसे बड़ा फरमान, कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में चर्चा में आई इस एसपी को हटाया

यह है पूरा मामला

कानपुर से इनोवा कार से 8 लोग मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने आए थे । रात करीब 12 बजे कानपुर वापस जा रहे थे ।


रायबरेली-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक व इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में इनोवा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 2019 चुनाव से पहले वरुण गांधी को याद आए क्षेत्र वासी, बोले वोट नहीं चाहिए !

आनन फानन में पांच लोगों को रायबरेली जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और एक कि मौत लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हो गई। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को बेहद गंभीर स्थिति में है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनको ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बता दें कि इनोवा सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस रायबरेली लौट रहे है। सभी लोग सब्जी मंडी कानपुर के निवासी हैं।

ये मृतकों के नाम

मृतकों में छत्रपाल (60) पुत्र देवीप्रसाद, रामपाल (55) पुत्र देवीप्रसाद, शांति (50) पत्नी रामपाल, हरिप्रसाद उर्फ नन्हू (35) पुत्र रामपाल तथा इनोवा चालक गुड्डू हैं।