
बांग्लादेश: पूर्व पीएम को सजा काटने के लिए पाया गया फिट, वापस भेजा जेल
ढाका। 73 वर्षीय बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। गुरुवार को उन्हें एक अस्पताल में इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया गया। वह इलाज के लिए जेल से अस्पताल आई थीं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद छह अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और अस्पताल ने पूर्व प्रधानमंत्री का हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किया है, जिसमें उन्हें 10 साल की सजा काटने के लिए फिट बताया गया है।
ट्रंस्ट के फंड में धांधली का आरोप
गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को जिया अनाथालय ट्रस्ट के फंड में धांधली के मामले में हाईकोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिया इस साल फरवरी से ही भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काट रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर जिया चैरिटी फंड से करीब 3 लाख 75 हजार अमरीकी डॉलर के गलत इस्तेमाल का आरोप है।
जिया को अवैध तरीके से जेल भेजा गया
गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल का कहना है कि डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमएमयू) अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्लाह अल हारूम के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री के इलाज के लिए बनाए गए एक बोर्ड ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का दस्तावेज जारी किया,लेकिन बीएनपी के महासचिव मिर्जा फकरूल इस्लाम आलमगिर का आरोप है कि जिया को अवैध तरीके से जेल भेजा गया है।
Updated on:
9 Nov 2018, 8:20 AM IST
Published on:
9 Nov 2018, 8:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.