
Bijing lifted Lockdown partially, Corona Testing is being done in large numbers
बीजिंग।चीन में कोरोना वायरस ( Coronavirus in China ) महामारी के दूसरे चरण को देखते हुए बीजिंग में एक सप्ताह पहले लगाए गए लॉकडाउन ( Lockdown ) को अब आंशिक तौर पर हटा लिया गया है। करीब दो सप्ताह में बीजिंग में तीन मिलियन यानी की 30 लाख के करीब लोगों की कोरोना जांच ( Corona Testing ) की गई।
कोरोना जांच अभियान शुरू करने के लिए पूरे शहर में दर्जनों आवासीय परिसर बंद कर दिए गए और एक-एक करके सभी की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के मामले सामने आने वाले शहर के दक्षिण इलाके के एक बड़ा Xinfadi बाजार से जुड़ा हुआ है। यह बाजार बीजिंग के ताजा उत्पादन और मांस के लगभग 80 प्रतिशत की आपूर्ति करता है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि लोगों का परीक्षण करने के बाद जब रिपोर्ट नकारात्मक आया, तो सात अपार्टमेंट ब्लॉकों में लॉकडाउन में ढील दी गई। फिलहाल शेष ब्लॉक में लॉकडाउन लागू है।
बीजिंग में 11 नए मामले आए सामने
आपको बता दें कि बीजिंग में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राजधानी बीजिंग में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि कोरोना जांच के दायरे में खाद्य बाजार के कामगार और आगंतुक, आस-पास के निवासी, रेस्तरां के कर्मचारी और डिलीवरी कोरियर आदि अभी तक रहे हैं।
मालूम हो कि एक डिलीवरी बॉय के कारण बीजिंग में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Bijing ) तेजी से फैला। बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 47 वर्षीय डिलीवरी करने वाले एक शख्स ने इलाके में एक जून से लेकर 17 जून तक कई लोगों तक खाना पहुंचाया। इसमें कई जिले जैसे डैक्सिंग, फैंगशेन,फेंगताई आदि शामिल हैं। डिलीवरी बॉय का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन डिलीवरी बॉय की हिस्ट्री को चेक कर रही है। सामान पहुंचाने वाली जगहों पर कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा रही है। इनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
चीन की फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है। अधिकारियों के अनुसार बीते कुछ हफ्तों में शख्स ने रोजाना 50 ऑर्डर को डिलीवर किया था।
गौरतलब है कि चीन के स्वास्थ्य विभाग के सामने मंगलवार को 29 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 13 मामले बीजिंग अकेले में पाए गए हैं। इसके अलावा 249 कोरोना संक्रमितों का इलाज जारी है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन के अनुसार, 29 नए मामलों में सात बिना लक्षण वाले हैं। वहीं, सोमवार तक 99 बिना लक्षण वाले मरीजों की भी जांच की गई है। 11 जून से लेकर 22 जून तक, बीजिंग में कोरोना वायरस के 200 से अधिक मामले सामने आए हैं।
Updated on:
26 Jun 2020, 8:46 PM IST
Published on:
26 Jun 2020, 8:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.