
मास्को।रूस ( Russia )के एक केमिकल प्लांट में जोरदार धमाका हुआ है। इस प्लांट में विस्फोटकों के निर्माण और भंडारण का कार्य किया जाता था। शनिवार शाम हुए विस्फोट में कम से कम 40 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय संवाद समिति इंटरफैक्स ने स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि विस्फोट मास्को से करीब 400 किलोमीटर पूर्व में दजरजिंस्क स्थित 'क्रिस्टल' कारखाने में हुआ। इस हादसे में 2 लोगों के मरने की खबरें स्थानीय मीडिया में चल रही हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय इस संयंत्र में 17 व्यक्ति कार्य कर रहे थे। स्थानीय दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। केमिकल प्लांट में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार रूसी विस्फोटक संयंत्र में विस्फोट से 40 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके के बाद दजरजिंस्क के ऊपर धुएं के बादल छा गए। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि इस कारखाने का इस्तेमाल उच्च क्षमता वाले विस्फोटक बमों के उत्पादन और भंडारण के लिए किया जाता था। दमकलकर्मियों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि बिल्डिंग के अंदर अभी भी कोई और है या नहीं। संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में आपातकाल घोषित कर दिया है। जबकि रूस की जांच समिति ने सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन पर आपराधिक जांच शुरू की है।
घटना की जांच जारी
निज़नी नोवगोरोड क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर दिमित्री क्रासनोव ने समाचार चैनल रूस 24 को बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि इसने तीन किलोमीटर के क्षेत्र में घरों की खिड़कियों को तोड़ दिया। इससे शहर का एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई छवियां विस्फोट क्षेत्र के ऊपर एक विशाल मशरूम का बादल दिखा रही हैं। स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रूसी समाचार एजेंसियों को बताया कि 38 घायल लोगों में से चार गंभीर स्थिति में थे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या किसी की मौत भी हुई है। एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर पीड़ितों को छर्रे के हल्के घाव से लगे थे। आपको बता दें कि पिछले अगस्त में दजरजिंस्क में एक और कारखाने में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
1 Jun 2019, 8:26 PM IST
Published on:
1 Jun 2019, 8:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.