31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्मनी: तेल रिफाइनरी में भयानक धमाके से लगी आग, इलाके में जारी किया गया अलर्ट

इस हादसे के बाद पड़ोसी इलाके के करीब दो हजार निवासियों को वहां से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 6:33 PM IST

blast in oil refinery in germany area evacuated

जर्मनी: तेल रिफाइनरी में भयानक धमाके से लगी आग, इलाके में जारी किया गया अलर्ट

बर्लिन। दक्षिणी जर्मनी की एक तेल रिफाइनरी में भयानक विस्फोट की जानकारी मिल रही है। इस भयानक विस्फोट में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद पड़ोसी इलाके के करीब दो हजार निवासियों को वहां से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटे हैं अधिकारी

इस हादसे के संबंध में क्षेत्रीय पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आग कई हिस्सों में बुरी तरह फैल चुकी है।

पुलिस ने वोहबर्ग शहर के हिस्सों और इर्सचिंग गांव में चेतावनी जारी की

समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, पुलिस ने वोहबर्ग शहर के हिस्सों और इर्सचिंग गांव में चेतावनी जारी की है। उन्होंने लोगों को वहां से सावधानीपूर्वक बाहर निकालने के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शनिवार तड़के बेयर्नऑयल से संबंधित परिसर में विस्फोट हो गया था।

इस विस्फोट की वजह से आठ लोगों के घायल होने की खबर

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'फिलहाल कई अग्निशामक, बचाव सेवा कर्मी और पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। अभी तक इस विस्फोट की वजह से आठ लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से भी तीन को सामान्य से गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।'

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान: अल कायदा के 4 आतंकी ढेर, मानव रहित विमान की मदद से किया गया था हमला

आठों घायल बेयर्नऑयल के कर्मचारी: पुलिस

पुलिस ने कहा, 'फिलहाल इलाके सभी निवासियों को अपनी खिड़कियां और दरवाजें बंद रखने को कहा गया है।' पुलिस ने कहा कि आठों घायल बेयर्नऑयल के कर्मचारी हैं।

ये भी पढ़ें:- पोलैंड ने द्वितीय विश्व युद्ध में हुए नुकसान के लिए जर्मनी से मांगा मुआवजा, पढ़ें कितनी हुई थी क्षति