नोम पेन्हः कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी का रविवार को सिंहानोकविल्ले प्रांत में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, "हादसे में राजकुमार की पत्नी को गंभीर चोटों आईँ और उनका निधन हो गया।" हादसा प्रे नोप जिले में सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी ने राजकुमार की कार को टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार पांच यात्री भी घायल हुए हैं। घायल सभी लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।