पीएलए के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने बताया है कि सभी सैनिकों को उनकी सेवा के कार्यकाल के आधार पर उच्च मासिक पेंशन भी मिलेगी। मालूम हो कि चीन ने पिछले साल ही रक्षा बजट में भारी बढ़तरी की थी। चीन ने करीब 179 बिलियन अमरीकी डॉलर के रक्षा बजट का अनुमोदन किया था, जो कि अमरीका के 732 बिलियन अमरीकी डॉलर के रक्षा खर्च के बाद दूसरा सबसे अधिक था। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, सैन्य खर्च के मामले में 2019 में चीन का रक्षा खर्च 232 बिलियन अमरीकी डॉलर था।