पोलित ब्यूरो के लिए भी चुने गए
इससे पहले चीन ने वांग यी को देश के शीर्ष राजनयिक पद स्टेट काउंसिलर पर नियुक्त किया था। वांग चीन के वरिष्ठतम राजनयिक यांग जीची के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं, जो अब तक भारत के साथ सीमा वार्ता पर देश के विशेष प्रतिनिधि थे। वहीं वांग विदेश मंत्री भी रहेंगे, लेकिन यांग की भूमिका निश्चित नहीं है। तेजतर्रार यांग पिछले साल कम्युनिस्ट पार्टी के शक्तिशाली पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के लिए चुने गए थे।