11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दी पुतिन को बधाई, कहा- विकास की राह पर रूस

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर उन्हें बधाई संदेश भेजा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 19 Mar 2018, 9:34 AM IST

Putin

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर उन्हें बधाई संदेश भेजा। शी ने अपने संदेश में कहा कि हाल के कुछ वर्षो में रूसी लोग एकजुट होकर देश को सशक्त करने के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं और आर्थिक एवं सामाजिक विकास का लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मामलों में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शी ने विश्वास जताया कि रूस राष्ट्रीय विकास में नए कीर्तिमानों का सृजन करेगा।

मिले 75.91 फीसदी वोट

केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रूस में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अब तक हुए वोटों की गिनती में व्लादिमीर पुतिन को 75.91 फीसदी वोट मिले हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबकि, अबी तक की मतगणना में कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 13.39 फीसदी वोट मिले हैं जबकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया के प्रमुख व्लादिमीर झिरिनोवस्काइ को 6.34 फीसदी वोट मिले हैं।

पुतिन ने जताया आभार

पुतिन ने रविवार को रेड स्क्वायर के पास हजारों की संख्या में जुटे समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्हें वोट करने के लिए लोगों का आभार जताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 के चुनाव के मुकाबले पुतिन को मिले वोटों की संख्या बढ़ी है। 2012 में पुतिन को 64 फीसदी वोट मिले थे। ग्रीनविच मीन टाइम के मुताबिक, तीन बजे तक वोट प्रतिशत 59.93 फीसदी रहा। रूस की संसद के ऊपरी सदन के स्पीकर वेलेंटिना मातविन्को ने कहा कि पुतिन को मिले वोटों और मत प्रतिशत दोनों लिहाज से यह अप्रत्याशित है। रूस में 10.89 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं, जबकि अन्य 18.7 लाख मतदाता दूसरे देशों में रहते हैं। रूस में कुल 97,000 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जबकि 145 देशों में 400 मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया था। हालांकि, यूक्रेन में रह रहे रूसी नागरिकों को मतदान की अनुमति नहीं थी।