5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में लगा अब तक का सबसे बड़ा लॉकडाउन, इंसानों के साथ जानवरों के चलने पर भी पाबंदी

कोरोना वायरस ( Coronavirus )से जंग अब भी जारी है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर के कई देशों में अब भी कोविड-19 महामारी का खतरा बरकरार है। खास तौर पर एशिया और यूरोप के कुछ देशों में इन दिनों ओमिक्रॉन के BA.20 वैरिएंट ने कहर मचा रखा है। इस बीच चीन में सबसे बड़ा लॉकडाउन लगा है। यहां पर इंसानों के साथ-साथ जानवरों के निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Mar 2022, 7:48 AM IST

China Coronavirus Cases Imposed Lockdown on Animals Also

China Coronavirus Cases Imposed Lockdown on Animals Also

कोरोना वायरस का खतरा अब भी टला नहीं है। कई देशों में इन दिनों लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच चीन से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चीन इन दिनों कोरोना की नई लहर की चपटे में हैं। यहां के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। खास तौर पर देश के सबसे बड़ा शहर शंघाई में भी लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां इंसानों के साथ-साथ जानवरों के निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। जानकारों की मानें तो शंघाई में जो लॉकडाउन लगा है वो अब तक का सबसे बड़ा लॉकडाउन है, क्योंकि यहां पर अब जानवरों के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। इस तरह के लॉकडाउन से सबकी चिंता बढ़ा दी है।


चीन में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शंघाई ने शहर के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए लॉकडाउन प्रतिबंधों को और कठोर करते हुए सभी निवासियों के अपने घरों से निकलने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि उनके पालतू कुत्तों को चलने पर भी पाबंदी है।

यह भी पढ़ें - कोरोना से मौत के मुआवजे के दावे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, झूठे दावों की होगी जांच, केंद्र सरकार लेगी एक्शन

रोजाना नए मामलों में हो रही बढ़ोतरी

स्थानीय प्रशासन की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जबकि शहर में दैनिक कोविड -19 संक्रमण मंगलवार को रिकॉर्ड 4,477 तक पहुंच गया।

प्रशासन की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के तहत पुडोंग जिले के सभी निवासी, कई कुलीन वित्तीय संस्थानों और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के कार्यालय, अपने ऑफिसों तक ही सीमित रहने का निर्देश दिया गया है।


सिर्फ इस काम के लिए घर से निकलने की मंजूरी

लॉकडाउन के बीच सिर्फ कोविड टेस्टिंग कराने की स्थिति में ही लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा किसी भी काम के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलने की मंजूरी नहीं दी गई है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश भी है।

इस वजह से जानवरों को मूवमेंट पर भी रोक

शंघाई नगर स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी वू कियान्यु के मुताबिक निवासियों को संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अपने आवासीय परिसर के गलियारे, गैरेज या खुले क्षेत्रों में नहीं चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ये पाबंदियां पालतू जानवरों के लिए भी हैं।


दो साल में सबसे बड़ा लॉकडाउन

चीन के शंघाई में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर जांच कराई जा रही हैं। यही वजह है कि यहां दो साल का अब तक का सबसे बड़ा लॉकडाउन लगाया गया है।

बता दें कि चीन की आर्थिक राजधानी और 2.6 करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े शहर शंघाई ने इससे पूर्व कोरोना के मामले आने पर सीमित लॉकडाउन लगाया था। वुहान के बाद सबसे बड़ा लॉकडाउन बताया जा रहा है।

वुहान में ही 2019 के अंत में सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले मिले थे और वहां पर 76 दिनों तक लॉकडाउन लगाया गया था।

यह भी पढ़ें - देश का पहला ऐसा राज्य, जो हो गया है पूरी तरह से कोरोना से मुक्त