मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेब्रेयेसस ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि अपने दौरे के दौरान वे सरकारी अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। इससे उनकी टीम को इस दिशा में हालिया प्रगति समझ में आएगी, जिससे वह इस बीमारी के खिलाफ आगे के कदम उठा सके। WHO प्रमुख ने कहा कि इस कठिन समय में चीनी जनता की सहायता करने और प्रभावित देशों के साथ करीबी संपर्क बनाए रखने के लिए उनकी एजेंसी दिन-रात काम कर रही है।