वहीं, पिछले साल डोकलाम विवाद की वजह से चीन ने कुछ महीने पहले दोनों देशों के सहयोग के समझौते पर भारतीय प्रस्ताव को वापस कर दिया था। इस मसौदे को वापस करते हुए पड़ोसी देश चीन ने भारत से कहा, ' इंटेलिजेंस, नार्कोटिक्स, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और आतंकवाद पर अंब्रेला अग्रीमेंट की बजाय अलग-अलग सेक्टर आधारित कई अग्रीमेंट किए जाएं और इसी के हिसाब से प्रस्ताव तैयार किया जाए।'