बीजिंगः चीन में जिन लोगों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को असीमित शक्ति दी थी अब वही उन पर सवाल उठाने लगे हैं। अमरीका से ट्रेड वार, देश की आर्थिक नीतियां और टीका घोटाला जिनपिंग के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेता शी जिनपिंग के हाथों में सौंपी गई असीमित शक्ति के नियंत्रण पर सवाल उठा रहे हैं। उधर, समाज के कई तबके के लोगों ने भी शी जिनपिंग की आलोचना की है। बीजिंग के त्सिंग हुआ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जू झांग्रुन ने पिछले सप्ताह सरकार की नीतियों की निंदा की थी। एक लेख में उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि देश के राष्ट्रपति कई मुद्दे पर फेल साबित हुए हैं।