चीनी मीडिया ने अमरीका को आड़े हाथों लेते हुए कड़ी निंदा की है। चीनी मीडिया ने कहा कि अमरीका हांगकांग को नुकसान पहुंचाना चाहता है, लेकिन इससे अमरीका को खुद भी नुकसान होगा। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने पश्चिमी देशों के विरोध को ध्यान में रखते हुए पहले ही तैयारी कर ली है। अमरीका के इस तरह की हरकत से कुछ भी नहीं होने वाला है। यदि कुछ हुआ भी तो हम हांगकांग में हर कमी को पूरा कर लेंगे। अमरीका के कदम से कुछ होने वाला नहीं है। अगर कुछ होता भी है तो चीन हांगकांग में हर कमी की पूर्ति कर देगा।