सलमान खान की सजा पर भी की बेवजह टिप्प्णी
5 अप्रेल, 2018 को काला हिरण शिकार में सलमान को दोषी करार दिए जाने के बाद भी ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने बेतुका बयान दिया था। कोर्ट की सजा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे धर्म से जोड़ दिया। आसिफ ने कहा कि सलमान खान को अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम समुदाय का होने की वजह से पांच साल की सजा सुना दी गई। साथ ही उन्होंने अभिनेता के साथ भेदभाव होने की बात भी कही। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के एक शो में दिए इंटरव्यू में आसिफ ने कहा कि अगर सलमान उसी समुदाय से होते जिसकी वहां सरकार है तो शायद उन्हें इतनी कड़ी सजा नहीं मिलती। कोर्ट भी नरमी बरतता।