भूकंप से एक लाख 56 हजार प्रभावित
आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को आए भूकंप में 1500 लोग घायल हो गए थे जबकि 156,000 लोग प्रभावित हुए थे। सुतोपो ने यह भी बताया कि 1467 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में जुटे खोज समूह के कार्यकर्ता गुरुवार को भी हजारों इमारतों के मलबों में पीड़ितों और बचे हुए लोगों की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को आए भूकंप से एक सप्ताह पहले भी लोमबोक क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 355 घायल हो गए थे। इस भूकंप से 1500 इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।