हालांकि, कूटनीतिक सूत्रों का कहना है कि इमरान सरकार को मिली यह राहत क्षणिक है। पाकिस्तान पर खतरा अभी तक टला नहीं है, क्योंकि FATF अक्टूबर में अपना आधिकारिक निर्णय सुनाएगी। इस्लामाबाद जून 2018 से ही FATF की रडार पर है। दरअसल, एशिया-पैसेफिक ग्रुप (APG) ने अपनी रिपोर्ट में पाक के आतंकी कनेक्शन को उजागर किया था। इसके बाद ही FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला था। APG ने पाकिस्तान की वित्तीय व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन किया था, इसके बाद अपनी रिपोर्ट में आतंकी संगठनों की फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े खतरे को उजागर किया था।