इसी कड़ी में इमरान सरकार को सत्ता से हटाने के लक्ष्य के साथ मार्च निकालने का ऐलान करने वाली पार्टी जमियते उलेमाए इस्लामी फजल (JUI-F) ने कहा है कि वह इस मार्च में महिलाओं के शामिल होने की इजाजत नहीं दे सकता है।बता दें कि जेयूआई-एफ ने 27 अक्टूबर को इस्लामाबाद तक 'आजादी मार्च' निकालने का ऐलान किया है, लेकिन उसमें महिलाओं के शामिल होने पर पाबंदी लगा दी है।