इससे पहले मलेशियाई सामरिक विकास कंपनी ने 1मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (1एमजीबी) से जुड़ी जांच के संबंध में पुलिस ने रजाक के परिसरों से 22.6 करोड़ डॉलर की नकदी और 27.3 करोड़ डॉलर मूल्य के लक्जरी सामान जब्त किए थे। वाणिज्यिक अपराध जांच विभाग के प्रमुख ने बताया कि परिसरों से सोने से भरे 25 बैग, 12,000 आभूषण, 567 लक्जरी हैंडबैग, 423 घड़ियां और 234 सनग्लासेस के अलावा 26 मुद्राओं में मिली नकदी जब्त की गई। यह जब्ती छह परिसरों -पूर्व प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास और पुत्रजया स्थित कार्यालय, कुआलालम्पुर के तीन लक्जरी अपार्टमेंट और नजीब के निजी घर से हुई है।