
बोरियों के ढेर के नीचे दबकर चार की मौत।
काठमांडू। नेपाल (Nepal) में बोरियों के ढेर के नीचे दबकर दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इसमें से चार भारतीय नागरिकों की दम घुटने से मौत हो गई। इस माह नेपाल में भारतीय नागरिकों के साथ हुए किसी हादसे का यह दूसरा मामला सामने आया है। यह घटना पश्चिमी नेपाल के प्रांत नंबर 5 में सिद्धार्थनगर नगर पालिका के गल्लामंडी पिपरिया इलाके में हुई है।
नेपाल पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय शहजाद हुसैन,उनकी पत्नी सद्दाब खातून, उनकी दो साल की बेटी और छह साल का बेटा एक किराए के कमरे पर रह रहा था। यहां पर वह एक कमरे में बोरियों के ढेर के नीचे मृत पाए गए। वे बिहार के रहने वाले थे। वे बीते 15 वर्षों से इस इलाके में कचरा बीनने का काम करते थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत दम घुटने से हुई होगी। उनके शव रूपनदेही जिले के एक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। बीते सप्ताह चार नाबालिगों समेत केरल के आठ पर्यटकों की नेपाल में मौत हो गई थी। मकवानपुर जिले के रिसॉर्ट में उनके कमरे में हीटर से किसी संदिग्ध गैस के रिसाव से वे बेहोश हो गए थे।
Updated on:
31 Jan 2020, 10:08 AM IST
Published on:
31 Jan 2020, 7:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.