1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोबिंद सिंह देव बने मलेशिया के पहले सिख मंत्री, पदभार संभालते ही लिया ये बड़ा फैसला

मलेशिया में पहली बार कैबिनेट मंत्री बनने वाले सिख बने हैं गोबिंद सिंह देव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 24 May 2018, 2:30 PM IST

कुआलाम्पुर। दक्षिण पूर्व एशिया के देश मलेशिया में एक नया इतिहास रचा गया है। मलेशिया में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय के एक नेता को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जिन्हें कैबिनेट में जगह मिली है उनका नाम गोबिंद सिंह देव हैं। वह सिख समुदाय से आते हैं। 45 साल के भारतीय मूल के गोबिंद सिंह को संचार एवं मल्टीमीडिया मंत्री नियुक्त किया गया है।हरपन गठबंधन के मंत्रिमंडल में दो भारतवंशियों को जगह दी गई है। गोबिंद सिंह के अलावा डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी के भारतीय मूल के सांसद एम कुलासेगरन को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है।गोविंद देव मलेशियाई संसद में पुचोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया है।मई महीने की शुरुआत में हुए आम चुनावों में 92 साल के महातिर मोहम्मद ने जीत दर्ज की है। देश के पंजाबी समुदाय ने उनकी नियुक्ति का खुशी जाहिर की साथ ही स्वागत भी किया है। गौरतलब है कि मलेशिया में सिखों की आबादी करीब 1,00,000 है।

चुनाव से एक साल पहले 'अटल' की राह पर 'मोदी सरकार'

'बोट्स अटैक' के खिलाफ दिए जांच के आदेश

सोमवार को गोबिंद सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। पदभार संभालने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने सख्त फैसले लेने शुुरू कर दिए हैं। गोबिंद सिंह ने वेब बोट्स अटैक (BOTS) पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि हाल ही में हुए चुनावों में बोट्स अटैक की संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही गोबिंद सिंह ने चुनाव नतीजों की साइट्स ब्लॉक होने पर भी जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को मलेशियाई संचार और मल्टीमीडिया आयोग में इन मुद्दों पर कानूनी टीम के साथ सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने बताया कि, "इस मसले पर मैंने मलेशियाई संचार और मल्टीमीडिया आयोग (MCMC) से पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मैं लीगल टीम के साथ MCMC में उनसे मिलने भी जा रहा हूं"।

देश में जादुर्इ आंकड़े को छूती पेट्रोल आैर डीजल की जोड़ी, जानिये देश में किस तरह से लगी है कीमतों में आग