3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक की नापाक करतूत, भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका

इससे पहले अप्रैल में भारतीय उच्चायु्क्त को वैशाखी मनाने पाकिस्तान गए भारत सिख श्रद्धालुओं से मिलने से रोक दिया था  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 23 Jun 2018, 5:19 PM IST

pak

पाक की नापाक करतूत, भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका

इस्लामाबाद।पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर से सामने आया है। खबर है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोका गया है। हालांकि बिसारिया को गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिली हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, बिसारिया को पाकिस्तान के हसन अब्दाल में पंजा साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिल गई थी, उसके बावजूद भी उन्हें वहां जाने से पाकिस्तानी अधिकारियों ने रोक दिया है। रोके जाने पश्चात वह इस्लामाबाद वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि बिसारिया के साथ उनकी पत्नी भी थीं। पाकिस्तान की इस ओछी हरकत से अब भारत नाराज हो गया है।

बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

भारत ने उठाया मुद्दा
भारत ने इस मुद्दे को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है। बताया जा रहा है कि बिसारिया को सिख तिर्थयात्रियों से भी मुलाकात करनी थी. बता दें कि पंजा साहब गुरुनानक के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इससे पहले भी पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका जा चुका है। उस वक्त उन्हें इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी (ETPB) के चेयरमैन ने गुरुद्वारे आने का न्योता दिया था, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने 'सुरक्षा चिंताओं' का हवाला देते हुए अजय बिसारिया को गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया था। अब ऐसा वाकया दूसरी बार पेश आया है। पहली बार इसी साल अप्रैल महीने में भारतीय अधिकारियों को गुरुद्वारे में प्रवेश से रोका गया था, हालांकि इसकी कड़ी आलोचना हुई थी। पाकिस्तान में राजनयिक अशिष्टता को लेकर भारत कई बार आपत्ति जता चुका है। भारत के अनुसार, पाकिस्तान लगातार 1961 के वियना कनवेक्शन का उल्लंघन करता आया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने हाल ही में कहा है कि लाहौर के गुरुद्वारा दारा साहिब में रंजीत सिंह की एनिवर्सरी पर आयोजित कार्यक्रम के लिए उसने 300 सिख श्रद्धालुओं को वीजा दिया है। ये कार्यक्रम 21 से 30 जून 2018 को होना है