3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डिडिएर रेंडर्स से मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 23 Jun 2018, 4:50 PM IST

sushma

बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

ब्रसेल्सः भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डिडिएर रेंडर्स से मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रतिनिधि स्तर की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। इस दौरान आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा , व्यापार और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई। बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की तारीफ की और कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमेशा भारत के साथ खड़ा है।

द्विपक्षीय संबंधों के 70 साल
बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डिडिएर रेंडर्स से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुलाकात की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत और बेल्जियम द्विपक्षीय संबंधों के 70 साल का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि भारत और बेल्जियम आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए व्यापार और समुद्री सुरक्षा नीति पर एकमत हुए हैं। इससे पहले बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डिडिएर रेंडर्स ने एगमोंट पैलेस पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शानदार स्वागत किया।

यह खबर भी पढ़ेंः सुषमा स्वराज का दावा, देश में चार सालोें में विदशों से हुअा 209 अरब डॉलर का निवेश

शुक्रवार को फेडेरिया मोगेरिनी से की थी मुलाकात
बता दें कि शुक्रवार को ब्रसेल्स में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की अधिकारी फेडेरिया मोगेरिनी से मुलाकात की थी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि इन नेताओं के बीच व्यापारिक और राजनायिक संबंध बढ़ाने पर चर्चा हुई। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ब्रसेल्ज में एक फोटो प्रदर्शनी का भी दौरा किया था। बता दें कि सुषमा स्वराज चार देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को बेल्जियम पहुंची थी। इससे पहले वह फ्रांस और इटली गयीं थीं।

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश