
नई दिल्ली: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लूटपाट का विरोध करना एक हिंदू व्यापारी और उसके बेटे को महंगा पड़ गया। आतंकियों ने हिंदू कारोबारी और उसके बेटे का गोली मार कर खत्म कर दिया। एक अखबार के मुताबिक हब जिले के गडानी इलाके में हिंदू व्यापारी को घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई । पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम जय पाल दास और उसके बेटे गिरिश नाथ है शनिवार की शाम रास्ते में एक सीमेंट फैक्ट्री के पास लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया है। परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है। आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
अफगानिस्तान में आतंकी हमला नाकाम
वहीं अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत के दश्त-ए-अर्ची जिले में तालिबान के एक हमले को नाकाम कर दिया गया, जिसमें 10 आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि छह सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया, "तालिबान विद्रोहियों के एक समूह ने जिला मुख्यालयों को नष्ट करने के लिए हमला किया लेकिन सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जो सुबह चार बजे तक चली और आखिरकार आतंकवादी फरार होने पर मजबूर हो गए पड़ा।अधिकारी ने कहा कि 10 आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और दोनों ओर के दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शवों को कानूनी प्रक्रिया के बाद घर वालों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Published on:
13 May 2018, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.