सरकार में चीफ एग्जीक्यूटिव कैरी लैम ने कहा कि करीब दो लाख से अधिक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। यह जनता की आवाज है कि इस बिल को वापस लिया जाए। इसके लिए हांगकांग को खुद पहल करनी चाहिए थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। यह सरकार की नाकामी है, जिसके कारण इतने लोगों को सड़कों पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने कहा वह इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगती हैं।