गौरतलब है कि पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्लामाबाद पर जमकर हमला बोला था, जिसके बाद शाह महमूद कुरैशी ने महासभा में भारत पर पलटवार किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पेशावर हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलाव शाह महमूद कुरैशी ने भारत के कुलभूषण जाधव का मामला भी उठाया । जिन्हें पाकिस्तानी अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई हुई है। भारत जाधव पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताता रहा है और उसने मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाया है। इससे पहले पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में अपने दावों में बताया कि कुलभूषण कोई आम आदमी नहीं हैं बल्कि वह जासूसी और तबाही फैलाने के उद्देश्य से पाक में घुसे थे। जिसके बदले में उन्हें गिरफ्तार किया गया ।