
पाकिस्तान: ढाबे में खाना खाते हुए इमरान खान वीडियो हुआ वायरल
लाहौर। पाकिस्तान के पीएम इन वेटिंग इमरान खान इस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी छाए हुए हैं। पाकिस्तान सहित दुनिया भर में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ढाबे पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में इमरान खान पाकिस्तान की जीटी रोड पर सड़क किनारे एक ढाबे में बैठकर खाना खा रहे हैं।
यह वीडियो पाकिस्तान में खूबवायरल हो रहा है, जिसमें इमरान एक ढाबे में डिनर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि इमरान खान अचानक एक ढाबे में आते हैं और वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह जनता के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। ऐसी मौके पर जब इमरान पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं, तो यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
इमरान को देखकर लोगो में कौतूहल
वीडियो में देखा जा रहा है इमरान की टेबल की पास भारी भीड़ जमा है। आसपास गुजरने वाला हर शख्स इमरान खान से हाथ मिलाने को आतुर है। एक शख्स इमरान की टेबल के पास ही रिपोर्टिंग करता हुआ भी दिखाई रहा है। यह शख्स इमरान खान की टेबल पर ही खाना खाते हुए दिखाई दे रहा था। जब वीडियो को शूट करने के दौरान कैमरा उसके पास आया तो वह व्यक्ति एक रिपोर्टर की भूमिका में आ गया और पीटीआई प्रमुख इमरान के बारे में कैमरे में बताते हुए दिखाई दिया। शख्स ने वीडियो में कहा कि "इमरान खान जनता के साथ बैठकर डिनर कर रहे हैं। अगर अल्लाह ने चाहा तो वह उसे जरूर पूरा करेंगे।"
11 अगस्त को शपथ लेंगे इमरान
बता दें कि इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त को होगा। एक सादे समारोह में होने वाले शपथ ग्रहण में कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं होगा। सिर्फ इमरान के करीबी दोस्त इस समरोह का हिंसा बनेंगे। इमरान की पार्टी पीटीआई के प्रवक्ता फवद चौधरी ने गुरुवार को कहा, “पीटीआई के चेयरमैन ने इस शपथ ग्रहण समारोह को पूरे नियम के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया है।” उन्होंने कहा, “विदेश की जानी-मानी हस्तियों को इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित न करने का फैसला लिया गया है। यह पूर्ण रूप से राष्ट्रीय समारोह होगा। इसमें कुछ करीबी दोस्त ही आमंत्रित किए गए हैं।”
Updated on:
03 Aug 2018 03:02 pm
Published on:
03 Aug 2018 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
