लाहौर। इमरान खान के पीएम बनने से पहले उनकी सुरक्षा को लेकर सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। पीएम हाउस में इमरान खान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार इमरान खान की सुरक्षा के लिए मर्सिडीज 600 की तैनाती की जा रही है। बता दें कि मर्सिडीज 600 बेहद ही आरामदायक और आलीशान गाड़ी है। इसके अलावा इसमें सुरक्षा संबंधी कई फीचर भी हैं।