भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सिंगापुर के सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के बीच मादक पदार्थो, साइकोट्रोपिक पदार्थो की तस्करी से निपटने में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने सिंगापुर के लोक सेवा विभाग के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच चौथे एमओयू पर हस्ताक्षर अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए गए, जिसमें भारतीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग और मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने फिनटेक पर एक संयुक्त कार्यकारी समूह(जेडब्ल्यूजी) के नियोजन संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर किए। योजना के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत के नीति आयोग और सिंगापुर कॉपरेशन इंटरप्राइज(एससीई) ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। वहीं नर्सिग पर साझी मान्यता को लेकर एक अलग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।