12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने सार्वजनिक मंच से उपचुनाव को लेकर सपा-बसपा पर दिया ये बयान

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास का रास्ता खोला है, परंतु बहुत से लोगों को यह रास नहीं आ रहा है।

3 min read
Google source verification
CM Yogi adityanath

cooking gas in UP by pipe line- cabinet

दिनेश शाक्य.

इटावा. समाजवादी पार्टी के गढ में पहली दफा आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना और नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद सपा, बसपा कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को भ्रष्टाचारी पार्टी करार दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास का रास्ता खोला है, परंतु बहुत से लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी, आतंकी समर्थित व नक्सली समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हैं।

2019 चुनाव के लिए समन्वय स्थापित करने की कोशिश की-

मुख्यमंत्री योगी इटावा के नुमाइश पंडाल में 654 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। सीएम योगी आदित्यनाथ मेें आज यहां भारतीय जनता पार्टी की ताकत बढ़ाने के इरादे से भाजपा संगठन और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अलग-अलग बैठक के माध्यम से 2019 में होने वाले चुनाव के लिए एक समन्वय स्थापित करने की कोशिश की।

वंदे मातरम के नारे भी लगवाए-

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहली सार्वजनिक सभा है, जिसमें वो विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इटावा की नुमाइश पंडाल में करीब 654 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में मौजूद लोगों का भारत माता की जय का आवाहन कर वंदे मातरम के नारे भी लगवाए।

भाजपा के खिलाफ एकजुट हुई विपक्ष-

इस दौरान उनके भाषण में कैराना और नूरपुर उपचुनाव की हार का दर्द साफ दिखाई दिया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने के खिलाफ जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जुटी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आज सारी भ्रष्टाचारी पार्टियां एक हो गई हैं। आज जब कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात उठाती है, तो हंसी आती है। कांग्रेस जो सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है, वह भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाती है। समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी ने जातिवादी का गंदा नाच किया। उन्होंने कहा कि विकास का कोई तोड़ नहीं हो सकता। बीजेपी का मुद्दा पहले भी विकास था और आगे भी विकास का मुद्दा लेकर बीजेपी चलेगी।

यूपी के व्यापक हित में हमारी सरकार ने की कार्रवाई-

सीएम ने कहा कि नौजवानों को वह आश्वस्त करने आए हैं कि कोई भी भर्ती होगी उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।जो भी प्रदेश के युवाओं के साथ भेदभाव करेगा उसे जेल भेजा जाएगा। उनकी सरकार हर किसी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इटावा में पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। इटावा की धरती पर पचनदा में पांच पवित्र नदियां मिलती हैं। उसे पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने जा रही है। उत्तर प्रदेश के व्यापक हित में हमारी सरकार ने कई कार्रवाई की है। चाहे वो योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो या फिर गुंडे-बदमाशों पर की जा रही पुलिस द्वारा कार्रवाई। यह सब प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित व उज्जवल बनाने के लिए किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने पूरे देश में विकास का रास्ता खोला है-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में जातिवाद व परिवारवाद पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विकास का स्थान जातिवाद व परिवारवाद कभी भी नहीं ले सकता है। विकास ही बहू-बेटियों का जीवन सुरक्षित करेगा और तरक्की का रास्ता दिखायेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास का रास्ता खोला है, परंतु बहुत से लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी, आतंकी समर्थित व नक्सली समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हैं।

सपा-बसपा ने प्रदेश में जातिवादी का गंदा नाच किया-

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर से लेकर आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सपा-बसपा ने प्रदेश में जातिवादी का गंदा नाच किया है। अब विकास बाधित कर घड़ियाली आसू बहाये जा रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का वातावरण पैदा किया जा रहा है। हम इस नापाक गठबंधन को तोड़ेंगे।

इटावा के लोग वाकई में धन्यवाद के पात्र हैं-

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होगा। इटावा के लोग वाकई में धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 व 2017 में जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठकर भाजपा के सांसद व विधायक जिताकर भेजे हैं। इटावा स्वाधीनता आंदोलन की अग्रणी भूमिका में रहा है और पवित्र यमुना नदी के किनारे स्थित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय पर भी जल्द फैसला होगा। शिक्षामित्रों का समायोजन शिक्षक भर्ती में होगा। युवाओं के साथ नौकरी में अगर कोई भेदभाव करेगा तो उसको भेज जाना होगा।