नई दिल्ली। भारत और मलेशिया 30 अप्रैल से दो हफ्ते का सैन्य अभ्यास करेंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों सेनाओं का यह संयुक्त अभ्यास 'हरिमाऊ शक्ति' मलेशिया के हुलु लंगत जिले के सेंगई पर्डिक के घने जंगलों में होगा। मंत्रालय के मुताबिक, "अभ्यास का लक्ष्य दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना है. साथ ही जंगल वाले क्षेत्र में उग्रवाद निरोधक अभियान चलाने में दोनों दस्तों के बीच विशेषज्ञता साझा करना है।"